बंदी को साथ लेकर हरिद्वार में नहाती दिल्ली पुलिस
दिल्ली से बंदी नितिन नागपाल को जिस कार में लेकर पुलिस चली थी। उस कार में चालक, बंदी, एएसआई विजय दत्त व दो सिपाहियों के अलावा छठा व्यक्ति भी था। जो एएसआई का परिचित बताया गया है। एएसआई अपने परिचित को साथ लेकर कार में चला था। एएसआई की मंशा थी कि देहरादून जाते हुए रास्ते में हरिद्वार गंगा में नहाएंगे। इसलिए एएसआई अपने परिचित को साथ लेकर चला था।
खतौली पुलिस को बंदी सौंपना पड़ेगा
दिल्ली पुलिस के पकड़ में आने पर बंदी को अब सबसे पहले खतौली पुलिस को सौंपना पड़ेगा। खतौली पुलिस बंदी को थाने में दर्ज मुकदमे के मामले में जेल भेजेगी। इसके बाद खतौली पुलिस बंदी को रिमांड पर लेकर उसको फरार कराने में किन-किन लोगों ने योजना बनाई थी, इसके बारे पूछताछ की जाएगी। बंदी को फरार कराने के जिन लोगों के नामों का खुलासा होगा, उनके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बंदी को फरार कराने में जिस वाहन का इस्तेमाल किया गया, उस वाहन को बरामद किया जाएगा।
बंदी नितिन नागपाल को दिल्ली पुलिस की टीम हरियाणा में तलाश करने में जुटी है। फरार बंदी पुलिस की पकड़ में अभी तक नहीं आ सका है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही बंदी को पकड़ लिया जाएगा। -
हरसरन शर्मा, इंस्पेक्टर, खतौली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/