फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा वालों की सुनते हैं अफसर, हमारी नही

Sat, 31 Jan 2026 06:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दौराला - बागपत सांसद से मुलाकात करते रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने बागपत सांसद राजकुमार सांगवान से मिलकर सुनाया दुखड़ा
विज्ञापन

-कहा-भाजपा नेताओं की तरह रालोद वालों की सुनवाई भी होनी चाहिए
-सांसद ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान से मिले। उन्होंने सांसद से कहा कि प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भाजपा नेताओं की तो सुनते हैं लेकिन रालोद नेताओं की वह नहीं सुनते, उनकी अधिक सुनवाई नहीं होती।
क्षेत्रीय महासचिव हस्तिनापुर संजय पनवाड़ी, भूरा चिंदौड़ी संजीव योगी, प्रवीण बड़कली, मोहित, इरशाद, सद्दाम शनिवार को सांसद से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रालोद का भाजपा से गठबंधन है। जैसे प्रशासन भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तत्काल सुनवाई करता है, रालोद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई करें। उन्होंने विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। सांसद ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने, अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से लोगों को जोड़ने की अपील की। जनता के बीच जाकर उनकी मदद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिया कि अधिकारी रालोद कार्यकर्ताओं की भी सुनेंगे। यदि वह जनहित की बात लेकर अधिकारी के पास जाएंगे तो उनकी बात भी सुनी जाएगी। इसके लिए भी अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ता किठौर में हुई घटना को लेकर चौ. जयंत सिंह से मिले थे और किठौर थानेदार पर पार्टी पदाधिकारियों से अभद्रता के आरोप लगाकर उन्हें मेरठ से हटवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें