फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कड़ाके की सर्दी में अलाव की संख्या घटी, नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कड़ाके की सर्दी के बीच नगर पालिका द्वारा अलाव की संख्या में कटौती किए जाने से नगरवासियों में रोष है। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड होने के बावजूद इस वर्ष मात्र 12 स्थानों पर ही लकड़ी की आपूर्ति कर अलाव जलाए जा रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष 72 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलने से राहगीरों, मजदूरों, ठेला-फेरी वालों और जरूरतमंद लोगों को ठंड में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गिरते तापमान और सर्द हवाओं के बीच लोग ठिठुरने को मजबूर हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सभासद शानू जैन, राहुल पाल, आशीष त्यागी, इमरान ठाकुर, तारिक हसन, मुकेश कुमार आदि का कहना है कि शासन और जिला प्रशासन द्वारा सभी नगरीय क्षेत्रों में सर्दी के मौसम में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद सरधना में अलाव की संख्या घटा दी गई है। इसे जनहित की अनदेखी बताया जा रहा है। नगर के लोगों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही अलाव की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो आमजन को सर्दी से राहत नहीं मिल पाएगी और ठंड से बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि अलाव व्यवस्था की जानकारी की जा रही है। कस्बे में आवश्यकता के आधार पर अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें