एनएच-235 की भूमि पर कब्जा लेती टीम।
- फोटो : KITHOR
खरखौदा(मेरठ)। निर्माण कंपनी एनएच 235 का निर्माण पूरा करने के बाद जल्द ही एनएचएआई के हैंडओवर कर दिया है। वहीं गुलावठी में टोल प्लाजा पर भी टोल वसूली शुरू कर दिया गया है। लेकिन पुख्ता पुलिस बल न मिलने के कारण मेरठ से कैली बाईपास के बीच में एनएचएआई की जमीन पर कई राजनैतिक व अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा था। मंगलवार को एनएचएआई ने पुलिस के साथ मिलकर सभी जमीनों को कब्जा मुक्त करा दिया।
एनएच 235 पर गांव कैली में फ्लाई ओवर पर आ रही हाईटेंशन लाइन शिफ्ंिटग को छोड़कर लगभग सभी निर्माण कार्य पूर्ण हो गया हैं। कंपनी ने इस हाईवे को एनएचएआई को हैंड ओेवर भी कर दिया है। विद्युत निगम द्वारा लाइन शिफ्टिंग करने के साथ नए टावरों को लगाने के लिए निशान देही शुरू कर दी है। जिसमें जल्द ही लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद पुल के बचे हिस्से का भी निर्माण हो जाएगा। वहीं मेरठ से कैली बाईपास के बीच कई राजनीतिक व अन्य लोगों के मकान व कई संस्थान ने एनएचएआई की जमीन पर कब्जा किया था। जिसे एनएचएआई ने मंगलवार को खरखौदा पुलिस की मदद से मुक्त कराया।