फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने ली शपथ
विज्ञापन

फोटो माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की। इस संबंध में समारोह महात्मा गांधी सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला जज अनुपम कुमार और जिलाधिकारी वीके सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवींद्र कुमार और महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने शपथ ली। मंच पर निवर्तमान अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी और निवर्तमान महामंत्री अमित कुमार राणा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व समिति के महामंत्री अमित राणा ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथियों और पूर्व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्रबंध समिति के विजेताओं को शपथ दिलाई। इस दौरान अधिवक्ता ब्रह्मपाल सिंह, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, कुंवरपाल सिंह, अनिल तोमर, सुरेंद्र ढाका, वीके शर्मा, आनंद कश्यप, वीरेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, विक्रम सिंह, अमित तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें