रोहटा। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड रासना में कल्याणपुर व कैथवाड़ी के नवनिर्वाचित संचालक मंडल के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह रहे।
इस अवसर पर प्रदीप त्यागी ने समिति के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रासना सहकारी समिति की स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी। यह समिति कभी भी बकाया नहीं रही और 26 गांवों की सेवा करने वाली जिले की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी सहकारी संस्था रही है। समिति के अंतर्गत 15 गांव आते हैं और यह अब भी जिले की सबसे बड़ी समिति मानी जाती है। तीनों समितियों के संचालक मंडल का हाल ही में सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न हुआ है। समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने नवचयनित संचालक मंडलों को शुभकामनाएं दीं और सहकारी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। समारोह का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्यागी ने किया। कार्यक्रम में मदनपाल सिंह, हरवीर सिंह, डॉ. ओपी तोमर, ओमेश त्यागी, मूलचंद त्यागी, प्रदीप चौधरी, सत्यप्रकाश प्रधान, राजीव त्यागी, श्वर दयाल त्यागी, विजय शर्मा, श्रवण सिवाच, पवन त्यागी, ऋषिपाल सिंह, ओंकार सिंह, महकार सिंह, कालू प्रधान, भूषण त्यागी, आदेश कुमार रहे।