फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ खंदक बाजार के द्विवार्षिक चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सायं 6:30 बजे हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रधान अंकुर गोयल, महामंत्री नीलकमल रस्तोगी और कोषाध्यक्ष अनिल आनंद को संघ के संविधान की धारा 16 के तहत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपस्थित व्यापारियों ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। चुनाव अधिकारी राजीव गुलाटी ने वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता, उप प्रधान राहुल जैन, मंत्री अजय अरोड़ा और उप मंत्री अभिनव रस्तोगी को भी शपथ दिलाई।
चुनाव अधिकारी श्याम मोहन शर्मा ने चौदह नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। इनमें पंकज रस्तोगी, शशांक मित्तल, प्रियंक जैन, सतीश कुमार, प्रवीण भटनागर, भूमेश कुमार, संजीव रस्तोगी, राजीव मोहन शर्मा, अनिल कुमार कौशिक, अमित शर्मा, नितेश पांडे, चंद्रकांत कोहली, विशाल रस्तोगी, संजय सक्सेना और चरण खुराना शामिल थे। नवनिर्वाचित प्रधान अंकुर गोयल ने व्यापारियों के विश्वास पर खरा उतरने और संघ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। महामंत्री नीलकमल रस्तोगी ने कहा कि संगठन व्यापारी की हर जरूरत पूरी करेगा और शहर का कपड़ा उद्योग नई ऊंचाई छुएगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें