फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोपियों के नाम उजागर हों, कड़ी सजा मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरधना में पांच नवंबर को मिली एक्सपायर दवाओं के मामले में बुधवार को होलसेलर एंड रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिले। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दवा व्यापारियों ने जिलाधिकारी से कहा कि सरधना में बड़े पैमाने पर एक्सपायर दवाएं बरामद की गई थीं। जो एक्सपायरी मिटाकर री-पैकिंग की जा रही थी। औषधि विभाग को वहां एक डायरी मिली थी, जिसमें दवाई खरीदने और बेचने वालों के नाम अंकित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि औषधि (ड्रग्स) विभाग इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर रहा है। इसमें गहनता से जांच होनी चाहिए, जो लोग इसमें सम्मिलित हैं उनके नाम उजागर हों और उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान इंद्रपाल सिंह, घनश्याम मित्तल, राजेश अग्रवाल, अरुण त्यागी, गगन गुप्ता, राजेश सिंह, प्रवीण दुआ, मोइनुद्दीन गुड्डू, दिनेश गोयल, देवेंद्र भसीन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें