दिल्ली रोड स्थित जागेश्वर धाम मंदिर में नागर, बासर और द्रविड शैली का संगम देखने को मिला। मंदिर का दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। परंपराओं का निर्वाह करते हुए मंदिर को फूलों और लाइटों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। मुख्य द्वार से लेकर गर्भ गृह तक की सजावट देखते ही बन रही थी। इस महत्वपूर्ण स्थापना दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी भाग लिया और देश के हित में ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने विधायक अमित अग्रवाल और वरुण अग्रवाल के साथ विधिवत पूजन भी किया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इस मंदिर की वास्तुकला की विश्व स्तर पर एक अलग पहचान होने का उल्लेख किया। यह पूजन कार्यक्रम सरस्वती प्रेम स्मृति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि जागेश्वर धाम मंदिर का निर्माण जनकल्याण, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने इसे केवल एक पूजा स्थल न बताते हुए समाज को सेवा, संस्कार और सद्भाव की दिशा में प्रेरित करने वाला केंद्र बताया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, ट्रस्ट पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन
प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर हवन-पूजन, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन जैसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। छप्पन भोग के बाद महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें पूरा वातावरण हरि नाम से गूंज रहा था। सरस्वती लोक सहित शहर के सैकड़ों लोग इस पूजा अनुष्ठान में शामिल हुए।
जरूरतमंदों को सहायता और भंडारे का प्रसाद
पूजन कार्यक्रम के उपरांत, उप मुख्यमंत्री ने विधायकों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को राशन सामग्री और कंबल वितरित किए। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया। इस अवसर पर हर्षित गोयल, महेश बाली, उमाशंकर पाल, प्रदीप गोयल, सतीश बंसल, अरविंद शर्मा, शुभ गुप्ता, हरिओम शर्मा, अशोक गर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
दिल्ली राेड स्थित सरस्वती लोक में श्री जागेश्वर धाम मंदिर में द्वितीय वार्षिकोत्सव पर निर्धन