फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने गभर्वती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसियों ने गर्भवती को पीटा
विज्ञापन

बहसूमा। रामराज में बच्चों के विवाद में एक महिला ने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसी महिला की पिटाई कर दी। परिजनों ने गर्भपात का आरोप लगाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव रामराज निवासी महिला ने बताया कि बीते बुधवार को मामूली बात को लेकर उसके बच्चे का पड़ौसी के बच्चों से विवाद हो गया था। जिस पर पड़ोसी महिला के पति व अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी सेमारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के मुताबिक महिला तीन दिन इधर-उधर भटकती रही। आरोप लगाया की मारपीट के चलते शनिवार सुबह महिला का पांच माह का गर्भपात हो गया। महिला थाने पहुंचे तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी हस्तिनापुर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। परिजनों के मुताबिक महिला की पांच पुत्रियां है। पति खेतों में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें