फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर पालिका ने मवाना शुगर वर्क्स से 1.90 करोड़ रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




मवाना। नगर पालिका द्वारा कड़ी कार्रवाई के बाद मवाना शुगर वर्क्स से 17 वर्षों की अवशेष धनराशि 1.90 रुपये रुपये वसूल किए हैं।



पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने बताया कि उच्च न्यायालय में योजित समादेश याचिका में पारित आदेश 12 दिसंबर 2014 में उच्च न्यायालय ने नगर पालिका मवाना द्वारा वर्ष 2007-2012 व 2013-2018 के लिए किए गए कर निर्धारण की कार्रवाई को निरस्त करते हुए नियमानुसार व विधिनुसार आपत्तियों का निस्तारण कर कर निर्धारण की कार्रवाई पूरी करने के आदेश दिए थे।



न्यायालय के आदेश 12 दिसंबर 2014 से 4 जून 2023 तक कई कर निरीक्षक, कर अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष एवं प्रशासक कार्यरत रहे परंतु मवाना शुगर वर्क्स पर कर निर्धारण की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो पाई। उन्होंने अपने कार्यकाल 05 जून 2023 से प्रारंभ होने के पश्चात निरंतर मवाना शुगर वर्क्स पर कर निर्धारण की कार्रवाई पूरी करने के लिए अधिकारियों को पत्र जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई बार कर लिपिक उमेश कुमार और कर अधीक्षक अनिल कुमार का वेतन रोका गया। मवाना शुगर वर्क्स अधिकारियों से निरंतर अधोहस्ताक्षरी द्वारा वार्ता की गई। इसके परिणाम स्वरूप मवाना शुगर वर्क्स पर वर्ष 2007 से 2024-25 तक की कार्रवाई पूरी कर 17 वर्षों की अवशेष धनराशि 1.90 रुपये मवाना शुगर वर्क्स से वसूले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें