पेड गिरने से अवरुद्ध हुआ रास्ता।(स्त्रोत राहगिर) फलावदा।
फलावदा। मवाना-फलावदा मार्ग पर गैस गोदाम के पास तेज आंधी के कारण पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गया। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पेड़ को एक तरफ कर रास्ता सुचारू कराया। शुक्रवार देर रात तेज आंधी के कारण फलावदा-मवाना मार्ग पर गैस गोदाम के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ उखड़ कर सड़क के बीचों-बीच गिर गया। पेड़ सड़क पर गिर जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि गनीमत रही कि पेड़ की जद में कोई राहगीर नहीं आया। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोग व राहगीरों ने पेड़ को एक तरफ कर रास्ता चालू कराया। उससे पूर्व राह चलने वाले लोग खेतों व आसपास के रास्ते से होकर अपनी मंजिल तक पहुंचे।