फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल वेस्ट के गलत निस्तारण पर पालिका ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पत्र लिखकर मेडिकल वेस्ट के गलत निस्तारण को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। पालिका के कूड़ा निस्तारण कर्मचारियों द्वारा यह शिकायत की गई कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर से उठाए जाने वाले कूड़े में घरेलू कचरे के साथ-साथ मेडिकल वेस्टेज और संक्रामक उपकरण भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार का कूड़ा उठाना कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। पालिका ने चेतावनी दी कि मेडिकल वेस्ट का निष्पादन बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियमों के अनुसार किया जाना अनिवार्य है।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया है कि मेडिकल वेस्ट को केवल अधिकृत मेडिकल वेस्ट वाहन या अपने संसाधनों से निस्तारित किया जाए और घरेलू कचरे को अलग रखा जाए ताकि सुरक्षित और नियमबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। यह पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी व एसडीएम सरधना को भी प्रेषित किया गया है। यदि शीघ्र ही सुधार नहीं किया गया तो स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध उचित प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें