फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपाइयों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को नमन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जेल रोड स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें उन्हें नमन किया गया।जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि बाबा टिकैत ने अपना सारा जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने किसानों के साथ बड़े आंदोलन किए। देश और प्रदेश की सरकारों को किसानों के आगे झुकने को मजबूर किया। श्रद्धांजलि सभा में कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह, हिमांशु सिद्धार्थ, सुभाष यादव, एहतेशाम इलाही, वसीम, अजय आधान, मुकेश जाटव, किशन जाटव, शिवा राजपूत, मेराज सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें