फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कलेक्शन एजेंट से 80 हजार रुपये लूटे, पुलिस से घिरा देख बाइक छोड़कर भागे बदमाश

Thu, 27 Aug 2020 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ से सटे बहसूमा में बटावली रोड पर बुधवार को किस्त इकट्ठा कर बैंक में जमा करने जा रहे फाइनेंस कंपनी के दो एजेंट से तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख बदमाश बाइक छोड़कर ईख के खेते से होते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर सीओ मवाना और क्राइम ब्रांच ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


मवाना के शकुंतला विहार निवासी प्रवीण पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि वह पैसा लो डिजिटल लिमिटेड में एजेंट है। यह संस्था महिलाओं के समूहों को रुपये देती है। जिससे वे अपना कार्य कर सकें। प्रवीण के मुताबिक वह बुधवार को साथी एजेंट रवि पुत्र सुधीर निवासी सहारनपुर के साथ बाइक से बहसूमा क्षेत्र के गांव रहमापुर, माखनगर, समसपुर व बहसूमा से किस्त इकट्ठा करके बटावली स्थित बैंक में जमा करने जा रहा था।

बटावली गांव के रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाश दोनों को मोड़ कला मार्ग पर ले गए। वहां उन्होंने रुपये से भरा बैग लूट लिया और मोड़ कला मार्ग की ओर फरार होने लगे। इस बीच पीड़ितों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन


बदमाश खुद से घिरा देख बाइक छोड़कर ईख के खेत से होते हुए फरार हो गए। इसकी सूचना पाकर सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक कब्जे में ले ली है।

पीड़ित प्रवीण ने पुलिस को बताया कि बैग में बाइक की आरसी और किस्तों के एकत्र किए गए करीब 80 हजार रुपये थे। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

इस संबंध में सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह का कहना है कि घटना में एजेंटों की लापरवाही भी सामने आ रही है। कई पहलुओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें कई अहम सुराग मिले हैं। बदमाश कस्बा बहसूमा के हो सकते हें। वारदात का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें