मवाना में टीम के छापे के डर से मिठाई खाली पड़ी दुकान।
- फोटो : MAWANA
छापा के डर से अधिकतर दुकानें बंद रहीं
मवाना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा बीते तीन दिन से की जा रही सैंपल की कार्रवाई से खाद्य सामग्री बेचने वालों में खलबली है। इसके चलते सोमवार को नगर में अधिकतर दुकानें बंद रहती है। वे नहीं खुलीं। हालांकि टीम मवाना क्षेत्र में नहीं थी।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा बीते तीन दिन से क्षेत्र में खाद्य सामग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों के यहां छापा मारकर सैंपल लिए जा रहे हैं। जिससे दुकानदारों में हड़कंप है। सोमवार को भी छापे और सैंपल की कार्रवाई को देखते हुए चौड़ा कुआं आदि स्थानों पर मिठाई की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। जो दुकानें खुली थी उन पर मिठाई आदि नहीं थीं। ग्राहक को देखकर उससे पूछताछ करने के बाद कहीं और रखी मिठाई लाकर दिया जा रही थी। शाम तक छापे के डर से दुकानें बंद रहीं। वहीं, टीम ने आज मवाना क्षेत्र में छापे की कार्रवाई नहीं की। बीते तीन दिन में सात सैंपल लिए जा चुके हैं तथा सरसों की तेल सील किया जा चुका है। जिससे व्यापारियों में दहशत है।