फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मस्जिद के इमाम और उसके चेले ने दिया था नईमा हत्याकांड को अंजाम

विज्ञापन
जानी क्षेत्र के सिवाल खास में हुई महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को प्रेसवार्ता 
विज्ञापन
नईमा यासमीन हत्याकांड पति ही निकला हत्यारा...
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जानी थानाक्षेत्र के सिवाल खास जंगल में हुए नईमा यासमीन (40) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके इमाम पति शहजाद और उसके सहयोगी नदीम अंसारी ने गला रेतकर की थी। हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला को पता चल गया था कि उसका इमाम पति शहजाद पहले से शादीशुदा है तो उसने पहली पत्नी से मिलने पर रोक लगा दी थी। इसी बात को लेकर दोनों में विरोध चल रहा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी और छुरी दोनों बरामद कर ली है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 17 सितंबर 2025 को जानी थानाक्षेत्र के सिवाल खास जंगल में गंगनहर पटरी पर खेत में एक बुरखा पहने हुए महिला का शव मिला था। धारदार हथियार से उसकी गर्दन रेत रखी थी। जांच की तो पता चला कि वह मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल में आठ अक्तूबर 2025 को महिला नईमा यासमीन की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। वह 16 सितंबर से लापता थी। पुलिस चरथावल पहुंची तो गंगनहर पटरी से मिला शव नईमा यासमीन सैकिया पत्नी शहजाद निवासी ग्राम सैद नंगला मुजफ्फरनगर का होने की पुष्टि हुई। जांच में शामिल करते हुए महिला से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना कबूल लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि नईमा यासमीन की हत्या उसने अपने साथी नदीम अंसारी के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद किसी को शक न हाे इसलिए गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना चरथावल पर दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के बाद जानी पुलिस ने मंगलवार को शहजाद व नदीम को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छूरी व रस्सी भी बरामद कर ली। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर चुकी थी नईमा...
शहजाद मूल रूप से कसबा फलावदा के मोहल्ला कुरैसियान का निवासी है। वह मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्कीपुरा में भी मकान बनाकर रहता था। जबकि दर्जी का काम करने वाला उसका दोस्त नदीम भी फलावदा के ऊंचा मोहल्ला निवासी है। 45 वर्षीय शहजाद 18 साल से ग्राम सैद नंगला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर मस्जिद में इमाम है। नईमा यासमीन डिब्रूगढ़ (आसाम) की रहने वाली ग्रेजुएट थीं, जो पूर्व में भी कई मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर चुकी थी, जिसने पहले पति से तलाक के बाद शहजाद से निकाह किया था।
-
शहजाद ने कपड़ा व्यापारी बन ऑनलाइन किया था निकाह
शहजाद और नईमा की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और घटना से करीब सात महीने पहले शहजाद ने स्वयं को कपड़ा व्यापारी बताकर नईमा यासमीन से ऑनलाइन निकाह किया था। जबकि वह पहले से विवाहित था और उसके तीन बच्चे भी है। नईमा यासमीन को जब यह सच्चाई पता चली कि शहजाद मस्जिद में इमाम है। उसका कोई घर नहीं है और उसका भरण-पोषण गांव के लोग करते हैं, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। नईमा यासमीन ने शहजाद पर धोखाधड़ी के आरोप लगाने शुरू कर दिए। नईमा ने शहजाद को उसकी पहली पत्नी से मिलने पर भी रोक लगा दी थी और इसी बात से नाराज होकर शहजाद ने नईमा की हत्या कर उसे रास्ते से हटाने का निर्णय लिया।
-
मेरठ शॉपिंग करने के बहाने लाकर की हत्या, सहयोग करने पर साथी को दिए 12 हजार रुपये
शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी नदीम को 12 हजार रुपये देकर हत्या करने में सहयोग के लिए तैयार किया। 16 सितंबर को दोनों ने नईमा यासमीन को मेरठ में शॉपिंग करने के बहाने बुलाया। एक रिश्तेदार के यहां चलने की बात कह कर वे उसे बस से लेकर जानी ले गए। वहां उसके जूस में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। अर्द्ध बेहोशी की हालत में एक ऑटो में बैठाकर उसे गंगनहर पटरी पर ले गए। वहां सिवाल खास के पास जंगल में एक खेत में ले जाकर नदीम ने रस्सी से फंदा लगा दिया और शहजाद ने छूरी से उसका गला काटकर हत्या कर दी।
-
अपनी ही रची साजिश में फंस गया इमाम
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि यदि शहजाद उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराता तो इस केस का खुलासा होना मुश्किल हो जाता। नईमा की हत्या करने के बाद शहजाद ने सैद नंगला जाकर सबको कह दिया कि नईमा फिर से वापस चली गई है। इसके बाद उसने लोगों को भ्रमित करने के लिए 8 अक्तूबर को चरथावल थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी, जिसमें बताया कि वह 16 सितंबर से लापता है। गुमशुदमी दर्ज होते ही नईमा यासमीन का फोटो और पूरी डिटेल पुलिस के ऑनलाइन रिकार्ड पर फीड हो गई। इसी के जरिए फोटो का मिलान कर जानी पुलिस पहले चरथावल और बाद में हत्यारोपियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

-

जानी क्षेत्र के सिवाल खास में हुई महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को प्रेसवार्ता 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें