मोदीपुरम। अंसल कोर्टयार्ड सोसाइटी में रविवार को दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें तरह-तरह की वस्तुओं और खाने पीने के स्टाल लगाए गए। सोसाइटी के लोगों ने मेले में क्रॉकरी, कपड़े, गिफ्ट आइटम, ज्वेलरी, दीपावली पर घर की सजावट के सामान की जमकर खरीदारी की। लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया।
अंसल कोर्टयार्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश राजेंद्र सिंह रहे। राजेंद्र सिंह ने मेले में मौजूद बच्चों को सलाह दी कि मोबाइल से जितना दूर रहें, उतना फायदेमंद है। माता- पिताओं को भी समझाया कि बच्चों के प्रति हमेशा सकारात्मक नजरिया रखे। महोत्सव में अंसल कॉलोनी के साथ आसपास के एक लोगों ने भी भाग लिया। सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत कुमार ने सभी का आभार जताया। उन्होंने सभी के साथ प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की बात कही। इस अवसर पर सुभाष चंद त्यागी, संदीप सैनी, अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. विक्रांत राणा, आरपी शर्मा, लोकेंद्र, गीता सिंह, कामिनी, तान्या शर्मा आदि मौजूद रहे।