फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भगवान अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- मस्तकाभिषेक, शांतिधारा के साथ निर्वाण लाडू का समर्पण किया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। जैन समाज के प्रमुख आस्था पर्वों में से एक भगवान अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव सोमवार को सरस्वती लोक स्थित श्री अजितनाथ पंचायती चैत्यालय में मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही।
श्री महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ सुबह भगवान अजितनाथ के मस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य मनोज जैन को प्राप्त हुआ। शांतिधारा संजय जैन, विनेश जैन, अशोक जैन, विशाल जैन, यशवर्धन जैन, हर्ष जैन, सुरभि जैन ने संपन्न कराई। इसके साथ ही सामूहिक निर्वाण लाडू समर्पण एवं अजितनाथ विधान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य सतीश चंद जैन, वैभव जैन को मिला। द्वितीय लाडू विनेश जैन, अशोक जैन और तृतीय लाडू वैभव जैन, करुणा जैन ने समर्पित किया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज कराया गया। इसके पुण्यार्जक सुनील जैन रहे। शाम को सामूहिक आरती हुई। बाद में महिलाओं ने धार्मिक म्यूजिकल तंबोला खेला। हस्तिनापुर से आए पंडित प्रमोद कुमार जैन शास्त्री ने पूरा विधान संपन्न कराया। दीपेश एंड पार्टी ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संजय जैन, अशोक जैन, वैभव जैन, राहुल जैन, नवित जैन, विशु जैन, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें