फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने जागरूकता अभियान चलाया

विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत ए एस इंटर कालेज की छात्राएं रैली निकालते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज की अंग्रेजी माध्यम की छात्राओं ने मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक रेनू चौधरी एंटी रोमियो प्रभारी उप निरीक्षक प्रीति पाल के साथ मीनाक्षी एवं निकिता ने थाना अध्यक्ष पूनम जादौन के निर्देशन में रैली का आयोजन किया। छात्राओं ने भारत मां की जय, वंदे मातरम के साथ-साथ नारी शक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आधी रोटी खाकर जी लेंगे पर पढ़ना नहीं छोड़ेंगे आदि नारों द्वारा लोगों को जागरूक किया। नवरात्रि के पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान 0.5 के द्वितीय चरण का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगर में छात्राओं ने जागरूकता अभियान चलाया। विद्यालय में पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें मिशन शक्ति प्रभारी एवं एंटी रोमियो प्रभारी के द्वारा आपात स्थिति में 112 एवं 1098 नंबर का उपयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें