नजीबाबाद-विधानसभा में क्षेत्र की समस्या उठाते विधायक तसलीम अहमद। (स्रोत-स्वयं)
- फोटो : हादसे में दुखद परिजनों को ढाढ़स बधांतीं महिलाएं।
नजीबाबाद। चीनी मिल के विस्तारीकरण, किसानों की समस्याओं सहित कई मुद्दे विधानसभा में गूंजे। विधायक तहसील अहमद ने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा पटल पर रखा।
विधायक तसलीम अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 24 अक्तूबर, 2017 को चीनी मिल के विस्तारीकरण की घोषणा के बाद भी मिल का विस्तारीकरण नहीं होने का मुद्दा उठाया। विधायक ने किसानाें की आय दोगुना न होने के मुद्दे सहित किसानों की समस्याएं उठाईं। किसानों ने विधायक द्वारा 12 करोड़ की लागत से सपा सरकार में बनाए गए राहतपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज का सत्र शुरू न होने, राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज भवन निर्माण अधूरा होने, क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण कराने, तहसील के प्रमुख संपर्क मार्गाें के निर्माण के मामले उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।