फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विधायक ने फैजान के परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। बीते दिन गांव रछौती में एक दुखद हादसे के दौरान तालाब में डूबने से मासूम फैजान की असमय मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार को क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर सपा के क्षेत्रीय विधायक शाहिद मंजूर, जिला पंचायत सदस्य अमित कसाना फौजी, जग्गी प्रधान, पूरन सिंह नागर, अभिषेक भाटी समेत स्थानीय नेता पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे और मृतक मासूम फैजान के पिता अनीश और अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। जिला पंचायत सदस्य अमित कसाना फौजी ने कहा कि वह पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग दिलाएंगे। इस दुख को सहन करने की उन्हें पीड़ित परिजनों को शक्ति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें