संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने मंगलवार को इदरीशपुर और पेपला गांव में सीसी टाइल्स निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इदरीशपुर में करीब 9.87 लाख रुपये तथा पेपला में लगभग 4.15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी टाइल्स मार्ग जनता को समर्पित किए गए।
विधायक ने प्रदेश सरकार के पौधरोपण अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रत्येक वर्ष पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दानिश प्रधान, राशिद अली, जुल्फिकार, बिलाल, जाहिर, इस्तकार, चौधरी मांगेराम, अनिल प्रधान, ओम प्रकाश, अरविंद प्रधान, अखिलेश प्रधान, दारा सिंह, पुन्नी, दिनेश गुप्ता मौजूद रहे।