फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विधायक ने बिजलीघरों और सड़कों के निर्माण को गिनाया

विज्ञापन
दौराला - लोगों को संबोधित करते सरधना विधायक। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
- बिस्मिल और चंद्रशेखर आजाद की याद में विचार गोष्ठी आयोजित,
विज्ञापन

- लगभग 500 मेधावी छात्राओं को साइकिल देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला स्थित हरि रिजॉर्ट में रविवार को अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल और चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में विचार गोष्ठी एवं छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने लगभग 500 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया। छात्राओं ने मंच से भगवान परशुराम के जीवन और उनके विचारों पर अपने विचार रखे।
विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सरधना विधानसभा की जनता उनके लिए केवल वोटर नहीं, बल्कि उनका परिवार है। उनका संकल्प है कि वह क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक पहुंचें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में कई बिजलीघरों का निर्माण कराया और अनेक सड़कों का निर्माण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि वह हमेशा पीड़ित परिवारों की आवाज उठाते हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग उनकी आवाज दबाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कपसाड़, ज्वालापुर और चिरौड़ी कांड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इन मामलों में भी जनता की आवाज दबाने का काम किया गया। उन्होंने मेरठ में दलित युवती की हत्या के बाद न्याय की मांग को लेकर धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ अन्याय होने पर वह चुप नहीं बैठेंगे। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
इस दौरान मुन्नू, बिट्टू, सुशील, सतेंद्र, पिंटू, जयवीर, अंकित, दीपक और शौकेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें