फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 और 23 अगस्त को होगी बीएड की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा

Wed, 20 Aug 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड द्वितीय वर्ष (2022-24), (2023-25), व बीएड प्रथम वर्ष (2024-26) की ऐसी छात्राएं जिनकी प्रयोगात्मक मौखिक परीक्षा किन्हीं कारणवश छूट गई है तो वे 22 और 23 अगस्त को बीएड विभाग में प्रात: 10 बजे से संपन्न कराई जाएगी। ऐसी सभी छात्राएं अपनी अंक तालिका, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र लेकर महाविद्यालय में उपस्थित हो।
विज्ञापन

इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाली समस्त छात्राओं को बीए द्वितीय मेरिट लिस्ट के प्रवेश 21 से 23 अगस्त तक होगें। छात्राएं मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर 21 अगस्त को प्रात: 10 बजे महाविद्यालय में अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
आरजीपीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवॉक प्रथम वर्ष की द्वितीय मेरिट महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। द्वितीय मेरिट के प्रवेश की तिथि 21 से 23 अगस्त तक है। इन छात्राओं को ई-मेल पर लिंक प्राप्त हुआ है, वे सभी छात्राएं अपने प्रमाण पत्र व अन्य पत्रजातों के साथ महाविद्यालय में आकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें