फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने परिवार को बंधक बना डाली डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने परिवार को बंधक बना डाली डकैती
विज्ञापन

मेरठ/जानीखुर्द। देहात में बदमाशों का हल्ला बोल है। रोजाना लूट-डकैती और हत्या की वारदात हो रही हैं। शुक्रवार रात बदमाशों ने जानी क्षेत्र के भोला गांव में एक मकान पर धावा बोला। परिवार को बंधक बनाकर बेखौफ बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। भाजपा सांसद और विधायक ने पीड़ित परिवार के यहां पहुंचकर भरोसा दिया।
जानी थानाक्षेत्र के भोला गांव निवासी भूपेश शर्मा का मकान गांव के एक छोर पर है। शुक्रवार रात आधा दर्जन बदमाश मकान की दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक कमरे में सो रहे भूपेश शर्मा को उठाया। उसे लेकर वह दूसरे कमरे में गए। मां जगवती, पुत्री तान्या और पिता हुकमचंद्र शर्मा सो रहे थे। बदमाशों ने सभी को सोते से उठाकर बंधक बनाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर की तलाशी लेनी शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश उन्हें कमरे में बंद छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने किसी प्रकार घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
घटना की जांच को शनिवार को सीओ सरधना पंकज कुमार और जानी थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह मौके पर पुंचे। उन्होंने घटना का लेकर परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले ग्रामीणों से पूछताछ की। सीओ सरधना के अनुसार पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वहीं, देर शाम घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक जितेंद्र सतवई, पीड़ित भूपेश शर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। सांसद ने जानी थाना प्रभारी से घटना का जल्द खुलासा करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें