फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी पर डेयरी संचालकों को जुर्माना नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी फैलाने पर डेयरी संचालकों को नोटिस
विज्ञापन

मेरठ। शहर में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का गजट नोटिफिकेशन शासन ने जारी कर दिया है। जिसके आधार पर नगर निगम ने शहर में संचालित डेयरियों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। जिसके विरोध में डेयरी संचालक भी उतर आए हैं। राज्यपाल को शिकायत भेजी गई है।
शहर में दो हजार से भी अधिक डेयरी हैं। जिनसे निकलने वाले गोबर को नालों में बहाया जाता है। जिस कारण शहर के सभी नाले चोक रहते हैं। पूरा शहर गंदगी से भरा है। पर्यावरण दूषित हो रहा है। इन सभी बिंदुओं को लेकर मामला हाईकोर्ट में पहुंचा था। हाईकोर्ट ने भी डेयरियों को शहर से बाहर करने का आदेश जारी कर दिया था। हालांकि उसमें जिला प्रशासन को शहर से बाहर कैटल कॉलोनी विकसित करने का भी आदेश दिया गया। नगर निगम ने डेयरियों को बाहर करने की कार्रवाई तो शुरू की हुई है लेकिन कैटल कॉलोनी विकसित करने पर कोई काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शासन से गजट नोटिफिकेशन के बाद नगर निगम ने सभी डेयरी संचालकों को गंदगी फैलाने के आरोप में भारी जुर्माने के नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। जिसके विरोध में डेयरी संचालक प्रवेश कुमार त्यागी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने निगम की तरफ से दिए जा रहे जुर्माना नोटिस कार्रवाई को उत्पीड़न की कार्रवाई बताया है। गजट नोटिफिकेशन को स्थगित करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें