फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने हथियार के बल पर फिजियोथेरेपिस्ट से नकदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने हथियार के बल पर फिजियोथेरेपिस्ट से नकदी व मोबाइल लूटा
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा बाईपास पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फिजियोथेरेपिस्ट को तमंचा दिखाते हुए नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। बदमाश उसकी बाइक की चाबी भी निकालकर ले गए। पीड़ित ने थाने में लूट की तहरीर दी, लेकिन मुंशी ने उसे हड़काकर भगा दिया गया।
विज्ञापन

गांव पांची निवासी हासिम अली पुत्र अती मोहम्मद फिजियोथेरेपिस्ट है। वह कई अस्पतालों में अपनी सेवा देते हैं। सोमवार रात हासिम बाइक पर मेरठ से घर लौट रहा था। खरखौदा बाईपास से कस्बे के लिए मुड़ा तो पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। उसे गन प्वाइंट पर लेते हुए बदमाशों ने करीब पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल आदि सामान लूट लिया। बदमाश जाते समय पीड़ित की बाइक की चाबी भी ले गए। पीड़ित पैदल ही घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर स्थित थाना खरखौदा पहुंचा। पीड़ित ने लूट की तहरीर दी। आरोप है कि थाने पर मौजूद मुंशी ने लूट की तहरीर लेने से इनकार कर दिया तथा मोबाइल, एटीएम व आधार कार्ड कहीं गिर जाने की तहरीर देने को कहा। पीड़ित लूट का मामला दर्ज कराने की जिद पर अड़ा रहा। आरोप है कि मुंशी ने पीड़ित को हड़काकर भगा दिया।
विज्ञापन

तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी
सीओ किठौर ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि बाइक सवार युवक से लूट की वारदात की कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित की तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें