फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बदमाशों ने डंडा मारकर बाइक सवार को गिराया, दो हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मीरापुर मार्ग पर गांव याहियापुर प्याऊ के सामने बदमाशों ने बाइक सवार युवक को डंडा मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने घायल कर उससे दो हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र के गांव खलवाड़ा निवासी विकास प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए आता है। बाइक पर सवार होकर वह अपने गांव लौट रहा था। जब वह मीरापुर मार्ग पर गांव याहियापुर प्याऊ के सामने पहुंचा तो वहां पर पहले से खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने डंडा मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये, मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तालश की, मगर बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें