फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैली के शिव मंदिर में तोड़फोड़, कलश और दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैली के शिव मंदिर में तोड़फोड़, कलश और दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए बदमाश
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के कैली-दादरी मार्ग पर स्थित शिव मंदिर में बुधवार देर रात बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए कलश सहित दानपात्र से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने कैली-सलावा मार्ग पर जाम लगा दिया और जिला प्रशासन से घटना के खुलासे की मांग की। हिंदू संगठन के नेता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
कैली-दादरी मार्ग पर वर्षों पुराना शिव मंदिर है। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में शिव मूर्ति खंडित मिली। मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की गई थी। कलश और दानपात्र तोड़कर बदमाश हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने कैली-सलावा मार्ग पर जाम लगा दिया और हंगामा किया।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के नेता मिलन सोम, नारायण सिंह आदि कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की। चोरी के सामान की आशंका के चलते पुलिस ने गांव के ही एक कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान से कुछ समान बरामद हुआ। जिसकी पुलिस जांच करा रही है। पुलिस ने कबाड़ी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण और हिंदू संगठन नेता शांत हुए। मंदिर में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

घटना को शरारती तत्वों ने अंजाम दिया
इंस्पेक्टर किरणपाल सिंह का कहना है कि मंदिर में तोड़फोड़ व चोरी की घटना को गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने अंजाम दिया है। कबाड़ी से पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें