फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय किसान ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे नकली पाइप, सात पाइप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जय किसान ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे नकली पाइप, सात पाइप बरामद
विज्ञापन

मवाना। जय किसान ब्रांड के पाइप कापी कर बेचे जाने के आरोप में फैक्टरी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मिल रोड स्थित दुकान व भैंसा रोड स्थित गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने सात पाइप बरामद किए। आरोपी दुकानदार ने फैक्ट्री मालिक के साथ हाथापाई की। दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

देहली रोड मेरठ निवासी ऋषभ जैन ने तहरीर में कहा है कि उनकी फैक्टरी में पीवीसी पाइप का उत्पादन किया जाता है। जिसमें रजिस्टर्ड जय किसान ब्रांड का प्रयोग किया जाता है। उसे सूचना मिली थी कि मवाना में उसके ब्रांड की कापी कर पाइप अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस को मिल रोड पर दुकान तथा भैंसा रोड पर गोदाम में जय किसान ब्रांड के कापी कर रखे गए पाइप मिले। मौके से पुलिस ने सात पाइप बरामद किए। आरोप है कि दुकानदार ने फैक्टरी मालिक के साथ हाथापाई की। पुलिस ने मामला शांत कराया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें