उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शनिदेव की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। ग्राम गुनियाखेड़ी में नशे के धुत युवक ने गांव में एक धर्मस्थल पर रखी मूर्ति गिरा दी। मूर्ति खंडित होने से ग्रामवासियों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
ग्राम गुनियाखेड़ी में गांव के पश्चिम की ओर एक धर्मस्थल पर देव मूर्ति रखी हुई है। शुक्रवार की रात गांव के ही नशे में धुत एक युवक ने मूर्ति चबूतरे से नीचे गिरा दी, जिससे वह खंडित हो गई। युवक को मूर्ति गिराते हुए पुजारी ऋषिराम ने देख लिया। उन्होंने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह वहां से भाग गया। पुजारी ने मामले की सूचना ग्रामवासियों को दी।
यह भी पढ़ें: बेबसी: नम आंखें और पति के अंतिम दर्शन का इंतजार, पास बनवाने डीएम ऑफिस पहुंचीं 'कोरोना योद्धा'
शनिवार सुबह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। गांव वालों ने मूर्ति को ठीक कराकर यथास्थान रख दिया। ग्रामवासियों के अनुसार मूर्ति गिराने वाला युवक आए दिन नशा करके गांव में उत्पात मचाता रहता है।
ताजपुर चौकी इंचार्ज रविंद्र भाटी ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में मूर्ति को गिरा दिया था। गांव वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/