फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 से चलनी हैं गन्ना मिल, न लक्ष्य हुआ जारी, न ही गन्ना मूल्य तय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 30 अक्तूबर से गन्ना मिलों को शुरू करने की तैयारी है, लेकिन अभी तक मिलों का न तो लक्ष्य तय किया गया है और न ही मूल्य। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

दौराला मिल का संचालन 30 अक्तूबर को और अन्य पांच मिल नंगलामल, सकौती, मवाना, किनौनी और मोहिउद्दीनपुर मिल का संचालन 31 अक्तूबर से होना है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित तिथियों पर मिल संचालित हो जाएंगी, लेकिन अभी तक मिलों का लक्ष्य तक जारी नहीं हुआ है। उधर गन्ना किसान गन्ना मूल्य तय होने से पहले गन्ना कैसे देंगे। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि जब तक गन्ना मूल्य तय नहीं होगा तब तक किसान अपना गन्ना नहीं देगा। ऐसे में मिलों का संचालन कैसे हो सकता है। पर्चियों पर गन्ना मूल्य भी डाला जाता है। अभी तक मूल्य तय नहीं है। उधर, मिलों का लक्ष्य भी नहीं जारी किया गया ऐसे में तय समय पर गन्ना मिल कहां से शुरू हो पाएंगी। गन्ना भुगतान भी दो मिलों ने नहीं किया है। इसे लेकर उन्होंने जल्द ही मिल पर धरना देने की भी बात कही। जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि जल्द ही मिलों का लक्ष्य जारी होने की संभावना है। मिलों का संचालन निर्धारित तिथियों से होगा।
विज्ञापन

घट सकता है मिलों का लक्ष्य
मेरठ में दो मिल ऐसी हैं जिन्होंने अभी तक भुगतान नहीं किया है। किनौनी और मोहिउद्दीनपुर मिल ऐसी मिलें हैं जिन पर किसानों का 250 करोड़ से अधिक बकाया है। ऐसे में इन मिलों का लक्ष्य भी घट सकता है। पहले जहां किनौनी मिल का लक्ष्य 32 हजार हेक्टेयर और मोहिउद्दीनपुर मिल का लक्ष्य 11.5 हजार हेक्टेयर था। अभी तक भुगतान न होने के कारण इन मिलों का लक्ष्य भी घट सकता है। मेरठ में कुल गन्ना रकबा 1.56 लाख हेक्टेयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें