फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्रकृति और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
सुनील कैथवास....सीसीएसयू के ललित कला विभाग के प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करतीं कुल
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू में ललित कला विभाग की ओर से प्रकृति का महत्व विषय पर ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया। प्रदर्शनी में प्रकृति और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही पॉलिथीन और प्रदूषण पर अंकुश लगाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रो. अलका तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। प्रकृति और पर्यावरण के लिए लाभप्रद सामग्री से बनी वस्तु को प्रयोग में लाने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें जूट और पेपर और कपड़े के बैग का प्रयोग करने के लिए कहा गया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मानव द्वारा प्रकृति को पहुंचाए जा रहे नुकसान को पेंटिंग्स, स्लोगंस, पोस्टर और झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। साहित्यिक संस्कृत परिषद के समन्यक प्रो. केके शर्मा ने कहा कि अगर पेड़ न होते तो जीवन की कल्पना करना मुश्किल था। कलाकारों ने सुंदर-सुंदर कृतियों के माध्यम से प्रकृति का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें