मेरठ। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बुधवार को वार्ड-42 जैननगर में नगर निगम के अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया। जैननगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर व नालियां चोक होने पर महापौर ने नाराजगी जताई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरस्त करें। सड़क और नालियां का निर्माण के लिए मुख्य अभियंता निर्माण को कहा गया है। इस दौरान क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे।
महापौर ने बताया कि जैननगर के लोगों की शिकायत थी कि टूटी सड़क, जलभराव और गंदगी है। लोगों ने निगम अधिकारियों से भी सफाई कराने की बात कही, बावजूद सुधार नहीं हुआ है। निगम की कार्यशैली को लेकर लोगों में आक्रोश था। बुधवार को महापौर जैननगर में पहुंचे और निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाया। जगह-जगह कूड़े के ढेर, टूटी सड़क, नाली चौक और जलभराव होने पर महापौर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। महापौर ने एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण प्रमोद कुमार सिसोदिया सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।