फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर ने परखी कान्हा उपवन गोशाला की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा और मौत मामले में फजीहत होने के बाद नगर निगम अधिकारी गोशाला की व्यवस्थाओं का सुधार करने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद महापौर हरिकांत अहलूवालिया भी गोशाला की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार को महापौर कान्हा उपवन गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने गोशाला में चल रहे निर्माण कार्य और गोवंशों का हाल जाना।
विज्ञापन


कान्हा उपवन गोशाला में निगम अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण दर्जनों गोवंशों की मौत हो गई थी। अमर उजाला ने गोवंशों की दुर्दशा और मौत के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामला शासन तक पहुंचा तो मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने अनियमितता पाए जाने पर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई और गोवंशों की मौत के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गोशाला में भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं गोशाला प्रभारी डाॅ. हरपाल सिंह जेल जा चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप के शिलान्यास के दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त को गोशाला में निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते कान्हा उपवन गोशाला में निगम अधिकारियों द्वारा गोवंशों के सही रखरखाव के लिए लगातार काम किया जा रहा है। शुक्रवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया और अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। महापौर ने पीछे की ओर बनाए जा रहे नए टीन शेड को जल्द बनाकर उनमें गोवंशों को बांधने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाडों में गोवंशों को क्षमता के हिसाब से बांधा जाए। महापौर ने गोशाला में बने अस्थाई ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन गोवंशों की हालत को देखकर नाराजगी जताई। अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा गोवंशों का लगातार उपचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें