मेरठ। रेलवे रोड पर ससुराल व मायके पक्ष में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घुसे चले। जब एक युवक ने वीडियो बनानी शुरू की तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। कार से भागते आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक को दूर तक घसीट दिया। किसी तरह लोगों ने उसे बचाया। रेलवे रोड थाने पर युवक ने पत्नी के जीजा और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के देवश्री हाईटस निवासी साक्षी बत्रा ने बताया कि उसके भाई पीयूष बत्रा की शादी 26 सितंबर 25 को सोनिका गांधी निवासी बहराइच से हुई थी। सोनिका का मानसिक विकास नहीं हो सका था और वह बच्ची जैसा व्यवहार करती है। इसकी जानकारी परिजन को दी तो वहां से पिता सुनील गांधी व जीजा गौरव कौशिक चालक के साथ आ गए। आरोप है कि मेरठ आते ही उन्होंने गाली गलौज कर पीयूष से मारपीट शुरू कर दी। उसने शोर मचाते हुए वीडियो बनानी शुरू की तो आरोपी कार लेकर भागने लगे। पीयूष ने अपना मोबाइल लेने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कार के शीशे बंद कर लिए। इसमें पीयूष फंस गया और काफी दूर तक वह उसे घसीटते ले गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपियों ने पीयूष को कार से बाहर फेंका और उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।