फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
40 वर्षीय व्यक्ति ने जहकर निगलकर जान दी
विज्ञापन

बहसूमा। गांव अकबरपुर सादात में एक व्यक्ति ने गृहक्लेश में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी एक 40 वर्षीय युवक परिवार के साथ रह रहा था। चार बेटों में दो की शादी हो चुकी है। बताया कि मंगलवार को किसी बात घर में विवाद हो गया। युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं थाना पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

------------------
निशुल्क चश्मे वितरित किए
परीक्षितगढ़। गांव चितमानाशेरपुर में बुधवार को ग्राम प्रधान सोनू के आवास पर जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति द्वारा आंखों का निशुल्क शिविर लगाया गया। जिसमें 180 मरीजों की जांच कर 10 मोतियाबिंद के लोगों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भेजा। वहीं, कैलाश प्रकाश गायत्री देवी जन सेवा संस्थान की ओर से 50 मरीजों को निशुल्क चश्मे दिए गए। शिविर में डॉ. एसके शर्मा, डॉ. संजय बैंसला, विकास शर्मा ने मरीजों की जांच कर दवाईयां वितरित कीं। ग्राम प्रधान के मुताबिक लोगों की सुविधा के लिए यह कैंप लगवाया गया है। इस दौरान राजकुमार दीक्षित, सोरन सिंह मौर्य, नजर सिंह प्रधान व ब्रिजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें