फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के निर्णय पर शांति बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
सरधना नगर में सीओ पंकज कुमार थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के निर्देशन में पैरा मिलिट्री फोर्स ने निक? - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
कोर्ट के निर्णय पर शांति बनाए रखने की अपील
विज्ञापन

सरधना। नगर में बुधवार को सीओ के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स व आरएएफ ने मिलकर नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फोर्स ने नगर की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

थानों की फोर्स व रैपिड एक्शन फोर्स फ्लैग मार्च में शामिल रही। मार्च कोतवाली परिसर से शुरू किया गया जो तहसील रोड से होते हुए बिनौली रोड, गंज बाजार, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी गुजरान गेट, तारनी स्ट्रीट, चौक बाजार, भाटवाड़ा समेत नगर के अधिकांश मोहल्लों से होकर निकला। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में भी बात की गई। कहा कि शांति व्यवस्था बनाएं रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी ने भी अफवाह फैलाने का काम किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने सरधना नगर व देहात क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। सरधना कोतवाली क्षेत्र में करीब सौ से अधिक लोगों को मुचलका पाबंद करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें