फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 11.19 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। न्यायालय विशेष मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट दुर्गेश नंदिनी ने 11 करोड़ 19 लाख रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में आरोपी जावेद अख्तर निवासी राजेंद्र नगर सेक्टर-2 साहिबाबाद जिला गाजियाबाद को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य कुमार सिंह एवं उनकी सहयोगी वंदना सिंह ने बताया की आरोपी पर मैसर्स अफीफ स्टील प्राइवेट लिमिटेड के साथ अन्य और फर्म बनाकर सरकार को 11 करोड़ 19 लाख रुपये की जीएसटी चोरी करने का आरोप था। जिसकी टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपी से पूछताछ की। इसमें प्रारंभिक रूप से पाया गया कि आरोपी द्वारा लगभग 11 करोड़ 19 लाख रुपये की जीएसटी चोरी की गई है।
इसके बाद टीम ने शुक्रवार को आरोपी को पकड़ कर मेरठ न्यायालय पेश किया। जिसका विशेष लोक अभियोजक लक्ष्य कुमार सिंह द्वारा न्यायालय में आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए बहस की गई। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर आरोपी को 14 दिन के न्याय हिरासत में लेकर जेल भेजने के आदेश पारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें