फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 केंद्रों पर 10 अप्रैल से होगी मुख्य परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
220 केंद्रों पर 10 अप्रैल से होगी मुख्य परीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में वार्षिक और प्राइवेट की मुख्य परीक्षाएं 10 अप्रैल से 220 केंद्रों पर होगी। चुनावों के कारण पांच तिथियों में बदलाव किया गया है। वहीं परीक्षा फार्मों का कॉलेज में जमा करने का आज अंतिम दिन है।
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए 220 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 55 केंद्र छात्राओं के हैं। परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। वहीं, सीसीएसयू के परिक्षेत्र मेरठ-सहारनपुर मंडल में चुनाव के कारण पांच तिथियों के 70 से अधिक पेपरों की नई तिथि घोषित की गई है। बाकी पेपर पुराने परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक ही होंगे।
विज्ञापन

चुनाव के कारण इन परीक्षाओं की बदली है तिथि
पहले परीक्षा -- अब परीक्षा
15 अप्रैल - 15 जून
19 अप्रैल - 16 जून
26 अप्रैल - 17 जून
28 अप्रैल - 18 जून
29 अप्रैल - 19 जून
आज फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि
वार्षिक की मुख्य और प्राइवेट परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म को कॉलेज में जमा करने की आज अंतिम तिथि है।
22 अप्रैल से ओल्ड कोर्स की परीक्षा का कार्यक्रम जारी
पीजी में एमए-एमकॉम के ओल्ड कोर्सों की परीक्षा का कार्यक्रम भी विवि ने जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 22 अप्रैल से होंगी। विवि की वेबसाइट पर पूरा परीक्षा कार्यक्रम देखा जा सकता है।
अब 11 अप्रैल तक भरें सेल्फ फाइनेंस के वार्षिक कोर्सों के परीक्षा
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की परीक्षाएं भी अप्रैल में प्रस्तावित हैं। इनके परीक्षा फार्म 18 मार्च से भरे जा रहे हैं। अब इनके परीक्षा फार्म 11 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं। भरे गए परीक्षा फार्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है।
विज्ञापन

बीए फाइनल रेगुलर-प्राइवेट बैक का रिजल्ट जारी
मेरठ। कॉलेजों में बीए फाइनल रेगुलर-प्राइवेट की बैक परीक्षा का रिजल्ट विवि ने बुधवार को जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार से विवि की वेबसाइट www.ccsu.ac.in पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें