फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौकरानी ने मकान मालिक के घर से जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में सात वर्ष से बुजुर्ग कपिल माहेश्वरी के यहां घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही गंगा कॉलोनी बागपत रोड निवासी निशा ने ही उनके घर से लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी किए थे। शनिवार को पीड़ित बुजुर्ग को सेफ के अंदर से कुछ आभूषण गायब दिखे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला ने सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए।
नई प्रेमपुरी निवासी कपिल माहेश्वरी ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके यहां निशा पिछले करीब सात वर्षों से घरेलू सहायिका के रूप में कार्य कर रही थी। लंबे समय तक घर में रहने के कारण उसने परिवार का विश्वास जीत लिया था। एक अगस्त की रात जब परिवार ने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे डायमंड टॉप्स, सोने के कुंडल, सोने की बाली, चार जोड़ी चांदी की पाजेब और दो जोड़ी चांदी के बिछुए गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने नौकरानी से मामले को लेकर जानकारी की। इस पर उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पीड़ित को नौकरानी की बातों पर शक हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस नौकरानी को लेकर थाने आ गई। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी महिला की निशानदेही पर चोरी के आभूषण बरामद कर लिया। उसने बताया कि आर्थिक तंगी और कर्ज चुकाने के लिए उसने आभूषण चुराए थे। वह उन्हें बेचने की तैयारी कर रही थी।सीओ संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें