फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कन्या के वैवाहिक जीवन की शुरुआत में माहेश्वरी समाज बना सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शंभूनगर में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंडल ने विवाह के लिए उपयोगी सामान प्रदान किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। माहेश्वरी महिला मंडल ने जरूरतमंद कन्या के विवाह हेतु आवश्यक सामग्री भेंट कर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। शुक्रवार दोपहर को शंभूनगर स्थित मंडल की संरक्षक मंजू ढक के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कन्या को उसके नए जीवन की शुरुआत के लिए उपयोगी सामग्री प्रदान की गई।
गुंजन ढक ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनें। उन्होंने कन्या को उज्ज्वल भविष्य, सुखी वैवाहिक जीवन और समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मंडल आगे भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कन्या को आवश्यक घरेलू सामग्री भेंट कर आशीर्वाद दिया। प्रदेश संयोजिका राज राठी ने कहा उनका संगठन सदा जरूरतमंद की सेवा के लिए तत्पर है। अध्यक्ष जमुना माहेश्वरी ने कहा संगठन द्वारा नियमित रूप से कार्यक्रम किए जाते हैं। अब और सक्रिय रूप से कार्यक्रम किए जाएंगे। सचिव प्रगति माहेश्वरी ने कहा सर्व समाज के लिए संगठन एकजुट है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अलका सावर, अंजना, रचना, रालू, दीपाली माहेश्वरी, आशा केला, आशा राठी, मंजू, खुशबू माहेश्वरी, अमृता राठी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें