फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की भक्ति करने वालों का जीवन होता है सुखमय : अनुभूति माता

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 10केएआर 1

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बुधवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। विधान के दौरान विशेष धार्मिक क्रियाएं संपन्न की गईं और एक धर्म सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और कष्ट निवारक क्रियाओं से हुई। इसके बाद मंडप की शुद्धि की गई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने कार्यों में व्यस्त रहते हुए भी नियमित रूप से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। अनुभूति माता ने बताया कि जो लोग भगवान की भक्ति करते हैं, वे हमेशा तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं। उन्हें जीवन में कभी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। उनका जीवन सुखमय बन जाता है। उन्होंने जोर दिया कि भगवान की भक्ति से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस धार्मिक आयोजन में त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, मुकेश जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, संदीप जैन, महेश जैन, नितिन जैन और मोहित जैन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें