फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाढ़ में टूटे संपर्क मार्ग को फिर किया दुरुस्त

विज्ञापन
चांदपुर मार्ग को दुरुस्त करते ग्रामीण स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के चांदपुर मार्ग को पिछले महीने गंगा में आई बाढ़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस कारण आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संपर्क मार्ग में बने गड्ढ़ों को स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं ही दुरुस्त किया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर से चांदपुर को जाने वाला संपर्क मार्ग मुख्य रूप से बिजनौर के चांदपुर को जोड़ता है। इसके साथ ही आसपास के काशीपुर, जसपुर, गजरौला, अमरोहा आदि को भी जोड़ता है। यहां से हर रोज हजारों राहगीरों का आवागमन होता है। पिछले महीने गंगा में आई बाढ़ के कारण यह संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी ने दुरुस्त नहीं किया था। करीब एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने स्वयं ही इस संपर्क मार्ग को दुरुस्त किया। परंतु वाहनों के अधिक आवागमन के कारण यह संपर्क मार्ग फिर टूट गया।
सोमवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग को शाम तक दुरुस्त करने का कार्य किया। अब इस मार्ग से चांदपुर बिजनौर की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह दुरुस्त हो गया है। इससे राहगीरों ने राहत की सांस ली। एक सप्ताह में इस संपर्क मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा यह दूसरी बार कार्य किया गया है। इसमें विनय छोटू, दीपांशु, नितिन, कुलदीप, नथन, प्रमोद, विपिन गौतम, सोनू, जितेंद्र, जोगिंद्र, बंटी सागर, निखिल, राजवीर सिंह, शिब्बू सिंह, राजकुमार सिंह, सोनपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें