फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं नई और कहीं पुरानी किताबों से जल रही ज्ञान की जोत

Tue, 15 Apr 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नए शैक्षिक सत्र शुरू हुए 15 दिन हो गए। अभी तक शतप्रतिशत विद्यालयों में पाठ्यक्रम की किताबें नहीं पहुंची। यहीं कारण है कि मुख्यालय से दूरदराज ब्लाकों के विद्यालयों में कहीं छात्र-छात्राएं नई किताबों और कहीं पुरानी किताबों से पढ़ाई कर रहे हैं। अभी 30 प्रतिशत स्कूलों में कोर्स की किताबें नहीं गई।
विज्ञापन

जनपद में 2119 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में करीब सवा दो लाख छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शासन से नि:शुल्क किताबों का वितरण किया जा रहा है। विभाग के अनुसार कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं की किताबें पहुंच गई है। किताबें बीआरसी केंद्र से स्कूलों में भिजवाएं जा रही है। मोहम्मदपुर देवमल में अधिकांश स्कूल में किताबें पहुंची, लेकिन दूरदराज के ब्लाक में काफी स्कूलों में अभी किताबें पहुंची नहीं है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने सभी परिषदीय स्कूलों के छात्र छात्राओं को किताबें वितरित की जा रही है। जो रह गए हैं, वहां बीआरसी से दो तीन दिनों के अंदर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


-किताबों के बंडल बनाने में समूह की महिलाएं पा रही रोजगार
इस बार प्रशासन व बीएसए कार्यालय की ओर से पुस्तकें बीआरसी पर पहुंचाई गई। वहां से स्कूल व विषय बार बंडल बनाकर स्कूलों में भिजवाई जा रही है। बीआरसी केंद्रों पर समूह की महिलाएं कोर्स का बंडल बना कर रोजगार पा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें