फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग, संयम और अहिंसा का संदेश देता है भगवान कुंथुनाथ का जीवन : विजय जैन

विज्ञापन
जम्बूदीप में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
विज्ञापन
- जंबूदीप में मंत्रोच्चार के बीच हुआ भगवान का अभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। पावन तीर्थ क्षेत्र जंबूदीप में तीर्थंकर भगवान कुंथुनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया। महोत्सव में आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।
मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक करते हुए विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन ने विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि इस दिन किया गया दान, तप और पूजन अक्षय फल प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भगवान कुंथुनाथ का जीवन त्याग, संयम और अहिंसा का संदेश देता है, जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धर्मसभा में भाग लिया। बच्चों एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला।

जम्बूदीप में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें