फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर के काटने पर कराना पड़ा पैर का ऑपरेशन

विज्ञापन
2बी - मच्छर के काटने पर अस्पताल में भरती। पैर का आप्रेशन कराना पडा। (हस्तिनापुर) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मच्छर के काटने पर कराना पड़ा पैर का ऑपरेशन
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बरसात में बैक्टिरियल बीमारियों का प्रकोप जारी है। एक युवक द्वारा मच्छर के काटने से फैले इनफेक्शन से पैर के ऑपरेशन की स्थिति बन गई है। वहीं डॉक्टर पहले से ही बैक्टिया शरीर पर होने की बात कह रहे हैं। मच्छर के काटते वक्त वह शरीर में प्रवेश कर दिया। जिससे पैर की यह स्थिति बन गई।
एक गांव निवासी अजीत ने बताया कि उसका 19 वर्षीय पुत्र शुभम के पैर में बुधवार शाम मच्छर ने काट लिया। खुजली होने पर उसने उसे खुजा लिया। रात ही रात में विकराल हो गई और सुबह तक शुभम का पैर पर पूरी तरह सूजन आ गई बृहस्पतिवार सुबह उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां मवाना में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका पैर के अभी तक दो ऑपरेशन हो चुके हैं। हालांकि परिजनों के अनुसार उसकी हालत में अब कुछ सुधार है। परंतु उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि मच्छर के काटने से उनके बेटे की स्थिति इतनी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

मच्छर से होने वाली बीमारियां
मच्छरों से होने वाली बीमारियों में मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, जापानी इन्सेफेलाइटिस, जीका वायरस, चिकनगुनिया प्रमुख हैं
ये हैं बचाव के तरीके-
इसलिए मच्छर से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहने इस बरसाती मौसम दिन-रात दोनों समय, पूरा शरीर ढक कर रखें। जहाँ आप रहते हैं, सोते हैं, काम करते हैं वहां पर पानी का जमाव न होने दें। मच्छर पानी में ही पनपते हैं, कुछ साफ़ पानी में और कुछ गंदे पानी में। कुछ मच्छर बचुत कम पानी में पनपते हैं (ओस की बूंद के बराबर पानी में) और कुछ मच्छर बहुत अधिक पानी में पनपते हैं। पानी के जहां जमाव होता है वहां पर मिट्टी का तेल डाल दें। जिससे मच्छर का लार्वा पनप नहीं पायेगा।
विज्ञापन

इनका कहना
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. राहुल वर्मा का कहना है कि मच्छर से बैकटीरियल बीमारी नहीं होती है। खतरनाक बैक्टीरिया बरसात होने के चलते पहले सही मौजूद है। मच्छर के काटते तक वह शरीर में प्रवेश कर जाता है और इस प्रकार की गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें