मेरठ। लेडीज क्लब मेरठ ने बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नवनिर्मित वाटिका में हरित अभियान का आयोजन किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई।
यह अभियान सहयोग- एक कदम समृद्ध भारत की ओर संस्था के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जामुन, अमरूद, कनेर और तुलसी सहित अनेक पौधे रोपे गए। क्लब की अध्यक्ष अलका गुप्ता और सचिव नीलम हंस उपस्थित रहीं। पूर्व अध्यक्षा अर्चना कुमार, तृप्ति मित्तल, वृंदा गोयल, वर्षा गुप्ता और रेणु रस्तोगी भी मौजूद थीं। संवाद