ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत
सरधना। मेरठ-करनाल हाइवे पर बृहस्पतिवार देररात ईकड़ी तिराहा के निकट सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कैराला के इकबालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय तिलक पुत्र ओमप्रकाश भूसे की ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार को शामली से मेरठ भूसा लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठा हुआ था। तभी ईकड़ी तिराहे के पास पीछे से आए गेहूं से लदे ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे तिलक की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शुक्रवार को सरधना थाने में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभरी उपेंद्र मलिक के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।